रामनवमी चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन, प्रभु राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रभु राम के जन्म की बड़ी मनोहर कथा पुराणों में वर्णन की गई है। भगवान विष्णु ने रावण के आतंक से धरती को मुक्त करने के लिए प्रभु राम के रूप में अपना सातवां अवतार धारण किया।
क्यों मनाया जाता है गुढ़ी पड़वा?
हर साल चैत्र मास के पहले दिन यानी शुक्ल पक्ष प्रतिपदाको गुढ़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। शक संवत को भारत का आधिकारिक कैलेंडर माना जाता है। चैत्र मास से नया शक संवत शुरू होता है। समूचे उत्तर भारत एवं कई दक्षिणी राज्यों में नए साल का प्रारंभ इसी दिन से होता है। ब्रम्ह […]